डॉ लहरी थप्पड़ विवाद; CM ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट:प्रोफेसर पर लगा है थप्पड़ मारने का आरोप, राज्य मंत्री ने गठित की थी 10 सदस्यी जांच समिति

Oct 02, 2026 - 07:58
0
डॉ लहरी थप्पड़ विवाद; CM ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट:प्रोफेसर पर लगा है थप्पड़ मारने का आरोप, राज्य मंत्री ने गठित की थी 10 सदस्यी जांच समिति
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन पद्मश्री टीके लहरी थप्पड़ विवाद में नया मोड़ आ गया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत पर सीएम कार्यालय ने पुलिस कमिश्नर से इस मामले पर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में पुलिस ऑफिसर से जांच रिपोर्ट अपर पुलिस उपायुक्त ने प्रोटोकॉल ने 30 सितंबर को सीएम ऑफिस भेजी गई है। अब इसपर कार्रवाई का इंतजार है। बता दें कि 7 सितंबर को अर्दली बाजार निवासी सुधांशु कुमार सिंह ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। 6 सितंबर को मामला आया था सामने बता दें कि 6 सितंबर को बीएचयू में इलाजरत पद्मश्री डॉ टीके लहरी पर उनकी देखरेख कर रहे उन्हीं के विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पर उन्हें थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। इस बात की पुष्टि तब हुई थी जब उनके परिजनों ने बीएचयू प्रशासन से इस बात की लिखित शिकायत ईमेल द्वारा की थी। जिससे हड़कंप मच गया था। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जान था हाल डॉ लहरी के थप्पड़ मारे जाने के बाद फोटो वायरल हुई थी। ऐसे में कांग्रेस और सपा के नेता फ़ौरन अस्पताल पहुंचे और मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश हुई और बयानबाजियां भी हुई। इसी बीच राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल भी आईसीयू में पहुंचे और डॉ टीके लहरी का हाल जान था। 10 सदस्यी समिति कर रही जांच डॉ लहरी को देखने पहुंचे राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के निर्देश पर 10 सदस्यी जांच समिति बनाई गई थी। यह जांच समिति अभी जांच पूरी नहीं कर पाई है। इसके अलावा बीएचयू की जांच कमेटी भी जांच पूरी नहीं कर पाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User