अलीगढ़ में शादी से डेढ़ महीने पहले युवती लापता:घर से 2.10 लाख और जेवर भी साथ ले जाने का आरोप, मोहल्ले के युवक-परिवार पर एफआईआर

Oct 01, 2026 - 08:19
0
अलीगढ़ में शादी से डेढ़ महीने पहले युवती लापता:घर से 2.10 लाख और जेवर भी साथ ले जाने का आरोप, मोहल्ले के युवक-परिवार पर एफआईआर
13 नवंबर को जिस बेटी की शादी होनी थी, वह इससे करीब डेढ़ महीने पहले ही घर से लापता हो गई। क्वार्सी क्षेत्र में 28 सितंबर को 19 वर्षीय युवती दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर से गायब हुई। पिता ने मोहल्ले के युवक आरिफ पुत्र अनीस पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरिफ के भाई आसिफ, चाचा नूर और बहनों सोनिया व चांदनी को भी नामजद किया गया है। पिता के मुताबिक, बेटी की शादी दिल्ली निवासी युवक से तय थी। शादी की तैयारियों के लिए घर में 2.10 लाख रुपये नकद, सोने के कुंडल, लकेट और अंगूठी तथा चांदी की तोंड़ियां रखी थीं। आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद ये रुपये और जेवर भी घर में नहीं मिले और वह इन्हें अपने साथ ले गई। मोहल्ले और रिश्तेदारों में तलाश के बाद आरोप पिता ने बताया कि बेटी के अचानक गायब होने पर उन्होंने पहले मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर जानकारी जुटाई तो आरिफ का नाम सामने आया। आरोप है कि आरिफ बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने उसके भाई आसिफ, चाचा नूर और बहनों सोनिया-चांदनी पर भी बेटी को घर से ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक, पिता जब आसिफ के घर बेटी के बारे में पूछने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। पिता का आरोप है कि बाद में आरोपित पक्ष घर पर ताला लगाकर वहां से चला गया। पुलिस ने पांच को किया नामजद पिता ने बेटी को बरामद करने के साथ रुपये-जेवर तलाशने और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। क्वार्सी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरिफ, आसिफ, नूर, सोनिया और चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी अरुण कुमार के अनुसार युवती की तलाश और तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User