पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, जौनपुर में रुकेगी:13 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Oct 01, 2026 - 08:19
0
पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, जौनपुर में रुकेगी:13 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे ने पुणे के हडपसर और गाजीपुर सिटी के बीच सप्ताह में दो दिन एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन जौनपुर जंक्शन पर भी रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह सेवा हडपसर से 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और गाजीपुर सिटी से 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी, जिसके कुल 12-12 फेरे होंगे। ट्रेन संख्या 01431 हडपसर से शुक्रवार और मंगलवार सुबह 6:55 बजे चलकर शाम 5:35 बजे जौनपुर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से रविवार और बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जौनपुर पहुंचेगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यह जानकारी दी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कुल 18 कोच होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User