अलीगढ़ में सर्विस रिकॉर्ड गायब करने वाला लिपिक गिरफ्तार-जेल भेजा:अलीगढ़ के चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई थी FIR

Oct 02, 2026 - 19:25
0
अलीगढ़ में सर्विस रिकॉर्ड गायब करने वाला लिपिक गिरफ्तार-जेल भेजा:अलीगढ़ के चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई थी FIR
अलीगढ़ में चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता की सेवा पंजिका गायब करने के मामले में नामजद सहायक लिपिक कौशल सिंह को गांधीपार्क पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शाम को अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला 22 अगस्त 2026 का है। विद्यालय प्रशासन की ओर से सेवा पंजिका को जानबूझकर गायब करने के आरोप में गांधीपार्क थाने में कौशल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में पहले से दर्ज धाराओं के साथ विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर BNS की धारा 316(5) भी बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कौशल सिंह की गिरफ्तारी की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसे गांधीपार्क थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया। इसके बाद उसकी विधिक प्रक्रिया पूरी कराई गई और मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा अग्रवाल की तहरीर पर सहायक लिपिक के खिलाफ महत्वपूर्ण गोपनीय सेवा अभिलेखों को नहीं लौटाने और उनमें हेराफेरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप था कि ऑडिट के नाम पर स्टाफ की कई सेवा पुस्तिकाएं ली गई थीं, जिनमें प्रवक्ता की सेवा पंजिका भी शामिल थी। पुलिस अब मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User