गोरखपुर के स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने पोस्टर मेकिंग से दिया स्वच्छता का संदेश
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी एवं स्वच्छता के सिद्धांत आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। जयंती समारोह के अंतर्गत गांधी जी के स्वच्छता सिद्धांत पर आधारित एक 'पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संदेश प्रस्तुत किया। इस पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री प्रियांशु वर्मा द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)