अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बहनों की मौत:खेत से बाइक पर घर लौटते समय हादसा, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के लाहस्की गांव में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें अपने ताऊ के साथ बाइक से खेत से घर लौट रही थीं। सैफपुर-पाली रोड पर लाहस्की बंबा के पास सामने से आ रही यूरिया-डीएपी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखिए 2 तस्वीरें… खेत से घर लौटते समय हादसा गांव निवासी परिवार की दोनों बेटियां शुक्रवार दोपहर अपने ताऊ के साथ बाइक से खेत से घर लौट रही थीं। करीब तीन बजे सैफपुर-पाली रोड पर लाहस्की बंबा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनों की मौत टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चियां सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक हिरासत में सूचना मिलने पर पाली मुकीमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)