जेपी इंस्टिट्यूट में ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव के तहत किया पौधारोपण:छात्रों और शिक्षकों ने लगाए पौधे, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड एप्लाइड साइंस के बीबीए और बीसीए विभाग में शुक्रवार को ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विशाल अग्रवाल और बीबीए-बीसीए विभाग के डायरेक्टर अर्पित चौधरी ने पौधा लगाकर की। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने भी परिसर में अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और पेड़ों की देखभाल करने का संदेश दिया। डॉ. विशाल अग्रवाल ने कहा कि साफ और हरा-भरा वातावरण बनाना सभी की जिम्मेदारी है। पौधे लगाना सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। वहीं, अर्पित चौधरी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, नेहा वत्स, इंदु चौधरी, शोभिता हुसैन, श्वेता और डॉ. विक्रांत चौहान समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संस्थान की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजनों के जरिए परिसर को ज्यादा हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)