अम्बेडकर नगर में विद्युत सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:आईडी कार्ड, ड्रेस, बकाया भुगतान और नियमित काम-निश्चित वेतन की मांग
अम्बेडकरनगर में गुरुवार को विद्युत सखियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है। विद्युत सखी किरन भारती ने बताया कि बिजली बिल भुगतान कराने में उनकी अहम भूमिका है, फिर भी उन्हें कई दिक्कतें आती हैं। उन्होंने अपनी पहचान के लिए आईडी कार्ड और ड्रेस देने की मांग की। सखियों ने वर्ष 2024 से 2026 तक ओटीएस के तहत मिलने वाले 10 प्रतिशत बकाया भुगतान और टीडीएस की राशि देने को कहा। उन्होंने बताया कि बैंक से वॉलेट में पैसा रिचार्ज होने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं का भुगतान समय पर नहीं हो पाता। उन्होंने तुरंत राशि ट्रांसफर की व्यवस्था मांगी। ज्ञापन में कमीशन का भुगतान समय पर और सही तरीके से करने की मांग भी की गई। सखियों का कहना है कि उनका कमीशन बहुत कम हो गया है और पूरी राशि भी नहीं मिलती। उन्होंने कमीशन व्यवस्था में सुधार या कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वेतन तय करने की मांग की।विद्युत सखियों ने यह भी बताया कि महीने में करीब 30 दिन में से उन्हें सिर्फ 10 दिन ही काम मिल पाता है। उन्होंने नियमित काम और निश्चित वेतन की व्यवस्था करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)