अमेरिका में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या की:फिर खुद को भी मारी गोली; बच्चा गिड़गिड़ाकर कहता रहा- डैडी मुझे मत मारो
अमेरिका के फ्लोरिडा में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया। उसने पहले अपने तीन छोटे बच्चों को गोली मारी, फिर पत्नी की हत्या कर दी और आखिर में खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान घर से आई 911 कॉल (इमरजेंसी कॉल) पर एक बच्चे की आवाज सुनाई दी। वह बार-बार कह रहा था पापा, मुझे गोली मत मारो...पापा, मुझे मत मारो। मारे गए बच्चों की उम्र 1, 3 और 5 साल थी। गोली मारने से पहले व्यक्ति ने कहा- सॉरी हिल्सबरो काउंटी के शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस को परिवार के घर से 911 कॉल मिली थी। कॉल पर कोई बोल नहीं रहा था, लेकिन फोन खुला था। इस दौरान डिस्पैचर ने एक आदमी की आवाज सुनी, जो कह रहा था- ‘सॉरी बडी।’ इसके तुरंत बाद गोली चलने जैसी तेज आवाज आई। शेरिफ के मुताबिक, कुछ देर बाद फोन पर एक छोटा बच्चा जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता सुनाई दिया। पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक पूरा परिवार खत्म हो चुका था शेरिफ ने बताया 911 कॉल मिलने के करीब 10 मिनट बाद पुलिस घर पहुंची। घर के अंदर एक बच्चा बेसुध पड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने सामने का दरवाजा तोड़ दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक साल से इसी घर में रह रहा था परिवार शेरिफ ने बताया कि परिवार करीब एक साल से प्लांट सिटी के इस घर में रह रहा था। इस दौरान उनके घर से पुलिस को कभी कोई शिकायत या मदद के लिए कॉल नहीं मिली थी। न ही पति और पत्नी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड था। शेरिफ ने कहा कि यह समझ पाना मुश्किल है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। घटना से पुलिसकर्मी और 911 कॉल सुनने वाला डिस्पैचर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्हें कुछ समय की छुट्टी दी गई है और मानसिक मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस साल अमेरिका में हुई गोलीबारी की 4 बड़ी घटनाएं 19 अप्रैल – श्रेवेपोर्ट, लुइसियाना: एक पिता ने अपने 7 बच्चों समेत 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में 2 महिलाएं भी घायल हुईं। पुलिस ने पीछा करने के बाद आरोपी को मार गिराया। 23 अगस्त – बिलिंग्स, मोंटाना: एक व्यक्ति ने परिवार के साथ घर में खाना खाते समय 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में 4 बच्चे भी थे। इसके बाद उसने घर में आग लगा दी और खुद भी जान दे दी। 9 अक्टूबर – एरी, पेंसिल्वेनिया: एक व्यक्ति ने घर में गोलीबारी कर 8 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में 2 बच्चे और एक गर्भवती महिला शामिल थीं। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। 15 अक्टूबर – बेंड, ओरेगन: एक 16 साल के लड़के ने सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की। इसमें 3 बच्चों और एक टीचर की मौत हो गई। 2 लोग घायल हुए। एक बच्चे के पिता ने हमलावर को गोली मारकर रोक दिया। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में निखिल गुप्ता की सजा पर आज सुनवाई: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप; कोर्ट में मौजूद रहेगा खालिस्तानी आतंकी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को आज अमेरिका में सजा सुनाई जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)