मेरठ के IMA हॉल में आज जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर:RSV वायरस, हार्ट फेलियर और कैंसर के साथ अस्पतालों की चुनौतियों पर भी मंथन

Nov 20, 2026 - 11:03
0
मेरठ के IMA हॉल में आज जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर:RSV वायरस, हार्ट फेलियर और कैंसर के साथ अस्पतालों की चुनौतियों पर भी मंथन
मेरठ में चिकित्सा शिक्षा और अस्पतालों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के लिए आज IMA हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की यूपी स्टेट कॉन्फ्रेंस-2026 आयोजित होगी। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेशभर के डॉक्टर शामिल होंगे। इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों, आधुनिक इलाज की तकनीकों और अस्पतालों के संचालन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन IMA मेरठ ब्रांच और IMA हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया मेरठ चैप्टर की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें सीएमई और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ डॉक्टर व्याख्यान देंगे। IMA मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि IMA की किसी भी कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में सीएमई, टॉक और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इस कॉन्फ्रेंस में शहर के डॉक्टरों को विशेषज्ञों से नई जानकारियां मिलेंगी। साथ ही मेरठ के डॉक्टर भी अपने अनुभव साझा करेंगे। सीएमई में RSV वायरस, बिगड़ते हार्ट फेलियर, ICU विदाउट वॉल्स, लोकलाइज्ड कैंसर में इम्यूनोथेरेपी, मूवमेंट डिसऑर्डर के लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन और प्रोस्टेट कैंसर में HIFU तकनीक पर चर्चा होगी। इसमें न्यूटेमा, मेरठ मेदांता, मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम और मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत के विशेषज्ञ डॉक्टर व्याख्यान देंगे। मेदांता से चार और मैक्स से एक विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में अस्पतालों की समस्याओं और उनके समाधान पर पैनल डिस्कशन भी होगा। हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार जैन ने बताया कि इसमें पूरे प्रदेश से डॉक्टर हिस्सा लेंगे। डॉ. आलोक अग्रवाल के अनुसार, अस्पतालों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ही हॉस्पिटल बोर्ड का गठन किया गया है। कॉन्फ्रेंस में इन्हीं मुद्दों पर डॉक्टर अपने विचार रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User