महोबा में बेटी होने पर विवाहिता को घर से निकाला:पति समेत चार पर दहेज मांगने और धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

Nov 20, 2026 - 11:03
0
महोबा में बेटी होने पर विवाहिता को घर से निकाला:पति समेत चार पर दहेज मांगने और धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
महोबा में बेटी पैदा होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता दर्शना का आरोप है कि बेटी होने के बाद ससुराल वाले उसे ताने देने लगे और एक लाख रुपए नकद व बाइक की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई। करीब दो महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपनी दो साल की बेटी सियांशी के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मई 2022 में हुई थी शादी, बेटी होने पर बदला व्यवहार अजनर थाना क्षेत्र के पठारी नौआबाद गांव निवासी दर्शना की शादी मई 2022 में महोबा कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी शिवनंदन सेन के साथ हुई थी। दर्शना का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद पति शिवनंदन, ससुर राजू सेन, सास कोमल और देवर रघुवीर कहने लगे कि उन्हें लड़का चाहिए था, बेटी नहीं। इसके बाद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। एक लाख रुपए और बाइक की कर रहे थे मांग पीड़िता के मुताबिक, ससुराल वाले आए दिन एक लाख रुपए नकद और बाइक की अतिरिक्त मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। करीब दो महीने पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। दर्शना का यह भी आरोप है कि उसका पति फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज अजनर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि दर्शना की शिकायत पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई राधेमोहन त्रिवेदी को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User