बांग्लादेश में आगजनी के बीच PM रहमान का भारत पर निशाना, शेख हसीना को दी खुली चेतावनी!

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत का नाम लिए बिना सीमा पार बैठे आकाओं को खुश करने की बात कही।

Nov 20, 2026 - 10:23
0
बांग्लादेश में आगजनी के बीच PM रहमान का भारत पर निशाना, शेख हसीना को दी खुली चेतावनी!

दि राइजिंग न्यूज़ | बांग्लादेश | 20 नवंबर 2026

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर देश में आगजनी, हत्याएं और अशांति फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत का सीधे नाम लिए बिना रहमान ने कहा कि शेख हसीना और उनके समर्थक सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह बयान भारत की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी जिले लालमोनिरहाट में एक जनसभा के दौरान दिया। 

दरअसल, अवामी लीग की ओर से बुलाए गए देशव्यापी बंद के दौरान बांग्लादेश के कई इलाकों में आगजनी, बम धमाकों और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। गोपालगंज में पुलिस थाने, सांसदों के घरों और ग्रामीण बैंक के कार्यालयों को निशाना बनाए जाने की खबरें आईं। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दूसरी ओर, शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है और इसके लिए नए पासपोर्ट तथा राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की है। इस घटनाक्रम ने बांग्लादेश की राजनीति और भारत के साथ संबंधों को लेकर तनाव बढ़ा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User