शुक्रवार और एकादशी का योग आज:भगवान विष्णु, महालक्ष्मी, तुलसी के साथ करें शुक्र ग्रह की पूजा, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास जलाएं दीपक

Nov 20, 2026 - 07:21
0
शुक्रवार और एकादशी का योग आज:भगवान विष्णु, महालक्ष्मी, तुलसी के साथ करें शुक्र ग्रह की पूजा, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास जलाएं दीपक
आज (शुक्रवार, 20 नवंबर) देवउठनी एकादशी है। इस बार एकादशी और शुक्रवार का योग होने से इस व्रत का महत्व और बढ़ गया है। एक ओर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे, वहीं शुक्रवार होने के कारण देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का भी विशेष महत्व रहेगा। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी फिर भगवान विष्णु संभाल लेते हैं। इसी के साथ लंबे समय से रुके विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और दूसरे मांगलिक आयोजनों के लिए मुहूर्त मिलने लग जाते हैं। इस दिन देशभर के मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-पाठ होगा। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के साथ तुलसी और शालिग्राम विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। शुक्रवार का दिन होने से धन, वैभव और सुख-समृद्धि की कामना से देवी लक्ष्मी की पूजा के विशेष उपाय भी किए जाएंगे। 118 दिन बाद योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु मान्यताओं के मुताबिक, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास शुरू होता है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिलते हैं। इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा में चले गए थे और चातुर्मास शुरू हुआ था। अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान के जागने का उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु के विश्राम के दौरान भगवान शिव सृष्टि के संचालन का कार्यभार संभालते हैं। श्रीहरि के जागने के बाद यह जिम्मेदारी फिर उन्हीं के पास आ जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, देवउठनी एकादशी से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और दूसरे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगते हैं। चातुर्मास के दौरान इन आयोजनों पर विराम रहता है। इसलिए देवउठनी एकादशी को मांगलिक कार्यों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। देवउठनी एकादशी पर घरों में रंगोली बनाई जाती है और दीपक जलाए जाते हैं। मंदिरों में भी भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। कई जगह भगवान को शंख, घंटी और मंत्रोच्चार के साथ जगाने की परंपरा निभाई जाती है। शुक्रवार और एकादशी का योग होने से महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की करें पूजा शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह और देवी लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी के साथ शुक्रवार का योग होने पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा में दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। इसके लिए दूध में थोड़ा केसर मिलाकर शंख से अभिषेक किया जाता है। पूजा में घी का दीपक और धूप जलाएं। भगवान विष्णु को लाल गुलाब के फूल और तुलसी के पत्तों के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। माता लक्ष्मी को कमल के फूल और इत्र अर्पित करें। पूजा के दौरान श्रीयंत्र रखकर उसका पूजन भी किया जा सकता है। भगवान विष्णु के मंत्र 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें। वहीं देवी लक्ष्मी के लिए 'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जप कर सकते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा से की गई पूजा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शुक्र ग्रह से जुड़े दोषों के लिए करें शिव पूजा ज्योतिषीय मान्यता है कि शुक्रवार का कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र को सुख-सुविधा, वैभव, प्रेम और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र से संबंधित दोष बताए गए हैं, वे इस दिन भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। इसके लिए शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें। सफेद फूल चढ़ाएं, बिल्व पत्र से श्रृंगार करें और चंदन का लेप लगाएं। मान्यता है कि शुक्रवार को शिव पूजा करने से शुक्र ग्रह से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। पूजा में ऊँ शुक्राय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं। एकादशी पर ये शुभ काम भी कर सकते हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User