अमेठी CHC पर आशा बहुओं का प्रदर्शन:वेतन वृद्धि समेत 6 मांगों को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Oct 01, 2026 - 14:22
0
अमेठी CHC पर आशा बहुओं का प्रदर्शन:वेतन वृद्धि समेत 6 मांगों को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अमेठी के भेटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज आशा बहुओं ने वेतन वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। आशा बहुओं ने मांग पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। अमेठी के भेटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज आशा बहुओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। CHC पर 144 आशा और 8 संगिनी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्र हुईं और विरोध जताया।आशा बहुओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे विधानसभा का घेराव करेंगी। सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी ही पड़ेगी। ज्ञापन देने के बाद आशा संगिनी सावित्री शुक्ला ने कहा कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से आशा बहुओं का 18 हजार और संगिनी का 24 हजार रुपये निश्चित मानदेय होना चाहिए। आशा संगिनी भगवती तिवारी ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग का स्थाई या संविदा कर्मचारी घोषित किया जाए, सेवानिवृत्त के बाद 10 लाख रुपये एकमुश्त और पेंशन दी जाए।संगीता सिंह ने कहा कि महीने के 30 दिनों का कार्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आशा संगिनी अध्यक्ष नीलू सिंह ने बताया कि सभी आशाओं को 5G स्मार्ट फोन, सिम और इंटरनेट की व्यवस्था, स्कूटी एवं साइकिल की व्यवस्था, परिवार को आयुष्मान कार्ड का लाभ और EPF और ESI का लाभ दिया जाए।इन सभी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं ने CHC अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अध्यक्ष नीलू सिंह, सरिता यादव, सुमित्रा शुक्ला, संध्या सिंह, मीना शुक्ला, रानी सिंह, मिथिलेश तिवारी, शीला सिंह, सावित्री शुक्ला, भगवती तिवारी, निर्मला सिंह, मालती शर्मा और सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User