बारिश से बर्बाद फसलों के लिए किसान यूनियनने मांगा मुआवजा:तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग

Oct 01, 2026 - 14:22
0
बारिश से बर्बाद फसलों के लिए किसान यूनियनने मांगा मुआवजा:तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग
बहराइच में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें तेज बारिश और हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष रामछवि ने बताया कि 25 से 27 सितंबर की भारी बारिश से जिले में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। इससे किसानों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है और वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। धान, मक्का, केला और परवल समेत कई फसलें खराब हुई हैं। खेतों में पानी भर जाने से भी नुकसान हुआ। यूनियन ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावित इलाकों का मौके पर सर्वे कराने की मांग की। संगठन ने हर प्रभावित किसान की फसल क्षति का सही आकलन कर, तय मानकों के हिसाब से तुरंत सहायता देने को कहा। बीमा वाले किसानों को बीमा कंपनी से जल्दी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने की भी मांग की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User