अमेठी के 3065 छात्रों के खातों में पहुंचे 1 करोड़:जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र
अमेठी के 3065 छात्रों के खातों में 1 करोड़ 5 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई। लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेठी में भी दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्यमंत्री ने 9वीं से 12वीं तक के पात्र छात्रों के खातों में सीधे पैसे भेजे। उन्होंने कहा, शिक्षा विकसित उत्तर प्रदेश की नींव है, जो गरीब छात्रों को आगे बढ़ने का मौका देती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया, पहले चरण में अमेठी के 3065 छात्रों के खातों में 1 करोड़ 5 हजार रुपये सीधे लखनऊ से भेजे गए। इससे हजारों छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अध्यक्षता कर 52 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रबंधक हरिकेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय, निदेशक अशोक सिंह समेत अधिकारी मौजूद थे। छात्रों ने सरकार का धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)