मरीज के खून निकालने पर टोका तो तीमारदार को पीटा:कर्मचारियों और सुरक्षागार्ड ने की पिटाई, दाहिना हाथ टूटा

Oct 03, 2026 - 16:32
0
मरीज के खून निकालने पर टोका तो तीमारदार को पीटा:कर्मचारियों और सुरक्षागार्ड ने की पिटाई, दाहिना हाथ टूटा
बस्ती में कैली अस्पताल में खून निकालने के तरीके पर आपत्ति जताने पर एक तीमारदार से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारियों और सुरक्षागार्ड ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसका दाहिना हाथ टूट गया। कोतवाली पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को मनीष कुमार समेत अन्य अज्ञात कर्मचारियों और सुरक्षागार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंचा था संतकबीरनगर के पड़िया गांव निवासी राम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उनके भाई रामभवन 30 सितंबर 2026 को कैली अस्पताल पहुंचे थे। वह अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर गए थे। वहां स्टाफ उनकी पत्नी के हाथ से खून निकाल रहा था। रामभवन ने खून निकालने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा आरोप है कि इस बात से नाराज कर्मचारियों, सुरक्षागार्ड और उनके सहयोगी मनीष कुमार ने रामभवन को गालियां दीं। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। इसमें उनका दाहिना हाथ टूट गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User