अमेठी में 3 चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार:मुसाफिरखाना पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में शातिर को पकड़ा

Oct 03, 2026 - 14:54
0
अमेठी में 3 चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार:मुसाफिरखाना पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में शातिर को पकड़ा
अमेठी पुलिस के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ एक युवक को पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर हुई। आज सुबह करीब चार बजे मुसाफिरखाना पुलिस वाहन जांच कर रही थी। उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल और एक आधार कार्ड मिला। पकड़े गए युवक की पहचान अंकित कुमार ओझा (24) निवासी सुदामापुर मजरे हरदोइया, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई। मोबाइल और आधार कार्ड चुराए पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने कल रात अपने ही गांव के बलराम यादव के घर से ये मोबाइल और आधार कार्ड चुराए थे। उसके पास से रियलमी के दो और ओप्पो का एक मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक, अंकित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इस मामले में मुसाफिरखाना थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसे पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाल और जावेद राईन शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User