एटा में धान की आवक से 2 किमी लंबा जाम:मंडी में धान की आवक बढ़ते ही बिगड़ी यातायात व्यवस्था
एटा की नवीन गल्ला मंडी में धान की आवक शुरू होते ही एटा-अलीगंज मार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। शनिवार को मंडी के पास करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। धान से लदे ट्रैक्टरों की कतार के कारण किसान, राहगीर, ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार घंटों फंसे रहे। यह जाम दोपहर 2 बजे तक लगा रहा। जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। एक साथ कई ट्रैक्टर आने से एटा-अलीगंज मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा। इससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को पहुंचने में बहुत दिक्कत हुई। किसानों का कहना है कि धान की आवक बढ़ने की जानकारी होने के बावजूद मंडी और मुख्य मार्ग पर यातायात के पूरे इंतजाम नहीं थे। जाम संभालने के लिए यातायात पुलिस भी कम दिखी। किसानों ने मांग की कि मंडी के आसपास पुलिस तैनात की जाए और ट्रैक्टरों के आने-जाने के लिए अलग व्यवस्था हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)