जालौन में गांव के रास्ते में मिला बुजुर्ग का शव:पुलिस को सड़क दुर्घटना का शक, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; जांच जारी

Oct 03, 2026 - 14:54
0
जालौन में गांव के रास्ते में मिला बुजुर्ग का शव:पुलिस को सड़क दुर्घटना का शक, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; जांच जारी
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के बरौदा कला गांव के बाहर रास्ते पर शनिवार सुबह 60 वर्षीय रामप्रकाश अहिरवार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्राम प्रधान ने सुबह करीब सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। कैलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही कैलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मौके की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामप्रकाश की मौत की सूचना के बाद परिजनों में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User