अमेठी में आज और कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट:60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, प्रशासन हाई अलर्ट पर
अमेठी में मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी है। प्रशासन सतर्क है। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के बाद जिले में मध्यम से तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आपदा से निपटने को प्रशासन ने तैयारियां की हैं। सभी उप जिलाधिकारियों को निचले इलाकों, जलभराव और गोमती नदी के तिगरी क्षेत्र में जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश हैं। बिजली विभाग अलर्ट पर है ताकि सप्लाई जल्द ठीक हो सके। लोक निर्माण विभाग को सड़कों पर पेड़ गिरने या रास्ता बंद होने पर जेसीबी तैयार रखने को कहा गया है। नगर निकायों को नालों की सफाई और खराब इमारतों पर नजर रखने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य, पुलिस और अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित पक्के मकानों में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा नदी-नालों से दूर रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)