बहराइच में छप्पर गिरने से महिला की मौत:तेज बारिश-हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गिरे पेड़
बहराइच में 24 घंटे से लगातार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कैसरगंज में छप्पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बहराइच-लखनऊ समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात पर असर पड़ा। देवलखा गांव की ननकई (52) शनिवार सुबह घर के छप्पर के नीचे खाना बना रही थीं। तेज हवा से छप्पर उन पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। तेज हवाओं के कारण बहराइच-लखनऊ, विशेश्वरगंज-इकौना समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरे। आवागमन पर असर पड़ा। प्रशासन ने पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया। किसानों की हजारों बीघे केले और धान की फसलें खराब हुई हैं। कई जगह बिजली के खंभे गिरने से तेजवापुर समेत अन्य इलाकों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। प्रशासन ने लोगों से जर्जर छप्परों, पुराने पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)