अमेठी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट:आज सभी कॉलेज और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे, छात्रों की सुरक्षा का ध्यान
अमेठी में मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद स्कूलों के साथ अब कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश सिंह और संजय गांधी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य रामरतन ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, 26 सितंबर को सभी महाविद्यालय और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि सभी सरकारी, गैर-सरकारी और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं, प्राविधिक शिक्षा से जुड़े सभी सरकारी, निजी और फार्मेसी संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। प्रधानाचार्य रामरतन ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)