सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर:SP ने सीताकुंड घाट पर जांची सुरक्षा, तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा

Sep 26, 2026 - 08:14
0
सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर:SP ने सीताकुंड घाट पर जांची सुरक्षा, तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा
सुल्तानपुर में दस दिन से चल रहा गणपति महोत्सव शुक्रवार रात खत्म हुआ। शहर के कुछ इलाकों से गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गईं। बारिश के बावजूद भक्तों ने प्रतिमाओं को पॉलीथिन से ढंककर नाचते-गाते विसर्जन में हिस्सा लिया। रात 12 बजे एसपी विनीत जायसवाल ने एएसपी बृजनारायण सिंह और सीओ सिटी के साथ सीताकुंड घाट का दौरा किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा-पुलिस बल की तैनाती जांची। एसपी ने श्रद्धालुओं को खराब मौसम और भारी बारिश के चलते सावधानी बरतने को कहा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन प्रतिमाएं विसर्जन शोभायात्रा में शामिल थीं। रोक के बावजूद डीजे में बेड स्पीड और इम्ब्रेशन लाइट का इस्तेमाल हुआ। प्रशासन इसे रोक नहीं पाया। शहर में 14 सितंबर से गणपति महोत्सव शुरू हुआ। मेजरगंज, विवेक नगर, गभड़िया, चौक, राहुल चौराहा, पलटन बाजार समेत 70 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित। इनका विसर्जन शनिवार से शुरू होगा। भारी बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। ऐसे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद पुलिस ने सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस ने कहा है कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थलों/कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही करें। गहरे पानी, तेज धारा एवं प्रतिबंधित/असुरक्षित घाटों पर न जाये बच्चों, बुजुर्गों एवं गैर-तैराकों को पानी के पास न जाने दें विसर्जन स्थल पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, गोताखोर के निर्देशों का पालन करें। किसी व्यक्ति के डूबने या लापता होने की स्थिति में तत्काल पुलिस/राहत कर्मियों को सूचना दें। बिना प्रशिक्षण के स्वयं नदी में उतरकर बचाव का प्रयास न करें। वाहनों को नदियों/जलाशयों के किनारें तक न ले जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User