अमेठी में दो शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी के दो गैस सिलेंडर, पंखे और नकदी बरामद; तीन वारदातों का खुलासा

Sep 29, 2026 - 17:09
0
अमेठी में दो शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी के दो गैस सिलेंडर, पंखे और नकदी बरामद; तीन वारदातों का खुलासा
अमेठी पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2790 रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर, दो पंखे और घरेलू बर्तन बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर शिवरतनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रमोद यादव (22) और सुभाष यादव (25) को पूरे माधव सिंह मजरे सतगंवा से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से दो गैस सिलेंडर, दो जस्ते के भगौने, एक पीतल की परात, एक थाली, दो पंखे, दो पैकेट सिगरेट और 2790 रुपये नकद मिले। पूछताछ में चोरी कबूली।आज दोपहर एक बजे मुखबिर की सूचना पर दोनो चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों ने साथी चंदन पासी संग मिलकर बताया कि उन्होंने एक माह पहले गांव के एक घर से सिलेंडर, बर्तन, पंखे चुराए थे। बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर, चावल, गेहूं, दाल भी चुराए। भुलइया तिराहे के पास किराने की दुकान से सिगरेट, नकदी चुराई। राशन बेचकर पैसे बांटे। शिवरतनगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। फरार चंदन पासी की तलाश जारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User