अमेठी में हत्या के दोषी दो भाइयों को उम्रकैद:16 साल पहले जमीन विवाद मामले में की थी हत्या, पीड़ित पक्ष को मिलेंगे एक लाख रुपए
अमेठी में 16 साल पुराने जमीन विवाद के हत्या मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने गिरीश कुमार पांडेय और सतीश को दोषी ठहराया। उन पर 1.54 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा, जिसमें से एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को मिलेंगे। यह घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के नोहरेपुर रघुनाथपुर गांव में 30 जुलाई 2010 को हुई थी। जितेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरीश कुमार पांडेय और उनके परिवार आबादी की जमीन जोतकर अपने खेत में मिला रहे थे। विरोध करने पर गिरीश ने लाइसेंसी राइफल से जितेंद्र के पिता अयोध्या बख्स सिंह को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए रवींद्र सिंह पर भी राइफल के बट से हमला हुआ था। पुलिस ने गिरीश, सतीश और विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। ट्रायल में विनीत की मौत हो गई। अदालत ने गिरीश और सतीश को दोषी ठहराकर सजा सुनाई। अयोध्या बख्स सिंह के बेटे रवींद्र सिंह ने फैसले पर संतोष जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)