शामली में दिनभर छाए रहे काले बादल:दोपहर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
शामली में शनिवार को मौसम विभाग के आंधी-तूफान और बारिश के अलर्ट के बीच दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश के कारण जलभराव की स्थिति नहीं बनी। सुबह से बादल छाए रहने से ठंडक रही। दोपहर की रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जिले में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया था। हालांकि, दिनभर मौसम शांत रहा और तेज आंधी या भारी बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और शाम तक मौसम सुहाना बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)