अमेठी में जर्जर स्कूल भवनों की जगह नए भवन बनेंगे:6.65 करोड़ मंजूर; 47 प्राथमिक और 16 उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा निर्माण

Sep 30, 2026 - 09:51
0
अमेठी में जर्जर स्कूल भवनों की जगह नए भवन बनेंगे:6.65 करोड़ मंजूर; 47 प्राथमिक और 16 उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा निर्माण
अमेठी के जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने वाले छात्रों को अब सुरक्षित माहौल देने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के 47 प्राथमिक और 16 उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए कुल 6.65 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई जगह जर्जर भवनों को गिराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवनों में पढ़ाई पहले ही बंद करा दी गई है। विभाग का कहना है कि जिन स्कूलों के लिए धनराशि जारी हुई है, वहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में 265 जर्जर मूल भवन चिह्नित किए हैं। इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवन शामिल हैं। इसके अलावा 226 अतिरिक्त क्लासरूम और 54 रसोईघर भी जर्जर स्थिति में चिह्नित किए गए हैं। 47 प्राथमिक स्कूलों के लिए 3.61 करोड़ जारी धनराशि में 47 प्राथमिक स्कूलों के नए भवन निर्माण के लिए 3.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं 16 उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवनों के लिए 2.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा 12 अतिरिक्त क्लासरूम के निर्माण के लिए 69.06 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। एसएमसी खातों में जाएगी निर्माण की धनराशि विभाग के अनुसार, भवन निर्माण के लिए जारी धनराशि संबंधित स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के खातों में भेजी जाएगी। नीलामी के बाद जर्जर भवनों को गिराने का काम शुरू कराया गया है। इसके बाद नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। कई जगह निर्माण अंतिम चरण में बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि जिन स्कूलों को भवन निर्माण के लिए धनराशि मिली है, वहां काम शुरू हो गया है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों में पढ़ाई बंद रखी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User