पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की:बदायूं में आधी रात को मर्डर, घरेलू विवाद चल रहा था, आरोपी हिरासत में
बदायूं में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर रात दो बजे पुलिस उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव पहुंची और आरोपी पति आशीष को हिरासत में ले लिया। मृतक महिला की पहचान मोहिनी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ चल रही है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)