अमेठी में कच्ची दीवार गिरी, पत्नी की मौत:पति गंभीर रूप से घायल, बारिश के चलते हुआ हादसा

Sep 26, 2026 - 12:20
0
अमेठी में कच्ची दीवार गिरी, पत्नी की मौत:पति गंभीर रूप से घायल, बारिश के चलते हुआ हादसा
अमेठी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक हादसा हुआ है। जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में आज सुबह एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान 32 वर्षीय पत्नी उषा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति रामकुमार पासी का इलाज अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गए थे। तभी बारिश के चलते अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की मदद और मुआवजे की मांग की है। जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि अस्प्ताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर शव को का कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच पति पत्नी घर के पीछे बंधी भैस खोलने गए थे जहाँ पुरानी जर्जर दीवार दंपति पर गिरी थी।महिला को मृत अवस्था मे ही अस्प्ताल लाया गया था।पति का इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User