अमेठी में महंत ने समाधि लेने के लिए खोदा गड्ढा:पुलिस की कार्यशैली से नाराज, न्याय न मिलने पर दी चेतावनी

Sep 30, 2026 - 15:34
0
अमेठी में महंत ने समाधि लेने के लिए खोदा गड्ढा:पुलिस की कार्यशैली से नाराज, न्याय न मिलने पर दी चेतावनी
अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बाबा गरीब दास आश्रम के महंत दुर्गेश दास धरने पर बैठ गए। महंत ने आरोप लगाया है कि उन पर हुए हमले के मामले में पुलिस पेशबंदी का हवाला देकर उन्हें ही परेशान कर रही है और अब वे न्याय न मिलने पर समाधि ले लेंगे। महंत के धरने पर बैठने के और समाधि लेने की चेतावनी के बाद पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। बाबा को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। अमेठी में भाले सुल्तान पुलिस की कार्यशैली से नाराज महंत धरने पर बैठ गए हैं। मामला बाबा गरीब दास आश्रम का है।आश्रम के महंत बाबा दुर्गेश दास का आरोप है कि उनके आश्रम पर हुए हमले के मामले में पुलिस द्वारा पेशबंदी का हवाला देते हुए उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। न्याय न मिलने से आहत होकर बाबा ने समाधि लेने का ऐलान कर दिया है। बाबा ने समाधि के लिए स्वयं गड्ढा भी खोद लिया है और दोपहर में समाधि लेने की बात कही। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाबा को मनाने में जुटी हुई है। महंत की मांग है कि आश्रम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए और आश्रम के बगल में मांस भोजन बना रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही दर्ज मुकदमे की ठीक तरीके से जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। बाबा ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें ही धमकाया जा रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची है और बाबा को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User