सीवर लाइन टूटने से 32 बीघा फसल बर्बाद:बागपत में किसान ने जल निगम से 8-9 लाख रुपये मुआवजे की मांग की, यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
बागपत के खादर क्षेत्र में सीवर लाइन टूटने से एक किसान की तैयार फसल गंदे पानी में डूबकर नष्ट हो गई। भारतीय किसान यूनियन अखंड ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसान को मुआवजा दिलाने और सीवर लाइन का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जल निगम ग्रामीण, बागपत की सीवर लाइन टूटने से करीब 32 बीघा तैयार फसल बर्बाद हुई है। किसान का दावा है कि उसे 8 से 9 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दी गई थी। किसान संगठन का कहना है कि विभागीय निर्देश पर कोतवाली बागपत में शिकायत दी गई और ठेकेदार को कानूनी नोटिस भी भेजा गया। इसके बावजूद किसान को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। आरोप है कि सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अनुसार, फसल नष्ट होने से किसान के परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)