बलिया में गंगा-सरयू नदियां खतरे के निशान से ऊपर:गंगा एक मीटर और सरयू 80 सेमी ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का डर

Sep 30, 2026 - 15:34
0
बलिया में गंगा-सरयू नदियां खतरे के निशान से ऊपर:गंगा एक मीटर और सरयू 80 सेमी ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का डर
बलिया में गंगा और सरयू नदियां एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी तीन सेमी प्रति घंटे और सरयू नदी करीब ढाई सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। गंगा ने तीसरी बार खतरे का स्तर पार किया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से शहर के निचले इलाकों और नदी किनारे के गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी तेजी से खेती की जमीन का कटान कर रही है। पांच दिन पहले सुल्तानपुर में सरयू की लहरों ने निषादों के आराध्य देव कोयलावीर बाबा स्थल को काट दिया था। अब नदी किनारे के गांवों के करीब पहुंच गई है। कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार को गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर 58.41 मीटर दर्ज किया गया। चांदपुर गेज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 58.00 मीटर से 80 सेमी ऊपर 58.80 मीटर दर्ज हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User