अमेठी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिपं अध्यक्ष ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई, 11 विभाग करेंगे काम

Oct 01, 2026 - 15:44
0
अमेठी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिपं अध्यक्ष ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई, 11 विभाग करेंगे काम
अमेठी में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जिला संयुक्त चिकित्सालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह मौजूद थे। फॉगिंग और एंटी लार्वल मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 11 विभाग मिलकर काम करेंगे। आशा और एएनएम घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई और टीबी के मरीजों की सूची बनाएंगी। नगर पालिका व पंचायती राज विभाग नालियों की सफाई, लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग करेंगे। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास सफाई रखने और जलभराव रोकने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User