हाथरस में संविदा पर कार्यरत एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू:सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन; समान काम-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग
हाथरस में संविदा पर काम करने वाली सभी एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वे सीएमओ ऑफिस पहुंचीं और प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एएनएम सालों से ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में निस्वार्थ सेवा दे रही हैं। वे मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और परिवार कल्याण योजनाओं की रीढ़ हैं। एएनएम का कहना था कि कोरोना महामारी समेत मुश्किल हालात में भी उन्होंने निष्ठा से काम किया। संविदा एएनएम को स्थायी करने की मांग सालों से उठाई जा रही है, पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया। उनकी मुख्य मांगों में समान काम के लिए समान वेतन और स्थायीकरण शामिल है। एएनएम ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर काफी एएनएम मौजूद थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)