वाराणसी में भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान:शिक्षकों ने लिया ईमानदारी का संकल्प, विद्यार्थियों को सिखाएंगे उच्च नैतिक मूल्य
वाराणसी के बड़ागांव के गांगकला क्षेत्र स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शपथ ली। सभी शिक्षकों ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार के किसी भी रूप का समर्थन नहीं करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और नैतिक आचरण की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करने की भी शपथ ली। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज की शुरुआत व्यक्ति के अपने आचरण से होती है। विद्यालय की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने एकजुट होकर ‘ईमानदारी अपनाएं, भ्रष्टाचार मिटाएं’ का संदेश दिया और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)