अमेठी में सपा नेता ने हाथ से उखाड़ी सड़क:भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वीडियो पोस्ट किया, 40 लाख की लागत से बनी थी सड़क
अमेठी के लहना गांव में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता जय सिंह प्रताप यादव ने हाथों से सड़क उखाड़कर इसका वीडियो वायरल किया है। सपा नेता का कहना है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मोचवा-लहना संपर्क मार्ग की मरम्मत में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से 2400 मीटर सड़क का काम पीयूष ट्रेडर्स कर रहा है। जय सिंह प्रताप यादव ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जांच की मांग की है। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और भुगतान रोकने के साथ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, PWD के जेई विवेक मौर्य ने बताया कि अभी 900 मीटर का काम ही पूरा हुआ है। उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखने का दावा किया। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)