'यादगारे मुकेश' का 42वां आयोजन, किशोर भंसाली होंगे शामिल:26 अक्टूबर को गोल्डन फार्म में सजेगी संगीत की महफिल, 'जूनियर देवानंद' भी आएंगे

Oct 25, 2026 - 17:43
0
'यादगारे मुकेश' का 42वां आयोजन, किशोर भंसाली होंगे शामिल:26 अक्टूबर को गोल्डन फार्म में सजेगी संगीत की महफिल, 'जूनियर देवानंद' भी आएंगे
बरेली में पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश को समर्पित 'यादगारे मुकेश' कार्यक्रम का 42वां आयोजन 26 अक्टूबर को होगा। यह कार्यक्रम बजरंग ढाबे के सामने गोल्डन फार्म में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इस बार फिल्म अभिनेता किशोर भंसाली इस आयोजन का खास आकर्षण होंगे। 'जूनियर देवानंद' के नाम से मशहूर भंसाली ने कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। बुलेट आर्केस्ट्रा के डायरेक्टर रॉबर्ट जॉनसन ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दशक से ज्यादा समय से हो रहा है। इसका मकसद मुकेश के गीतों को याद करना और उनकी संगीत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। हर साल फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को इस मंच पर बुलाया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User