सकरापार में रास्ते के विवाद की जांच शुरू:वीडियो सामने आने के 10 दिन बाद राजस्व टीम और पुलिस ने की स्थलीय जांच

Oct 25, 2026 - 17:10
0
सकरापार में रास्ते के विवाद की जांच शुरू:वीडियो सामने आने के 10 दिन बाद राजस्व टीम और पुलिस ने की स्थलीय जांच
देवरिया के सकरापार में रास्ते के विवाद का वीडियो 14 अक्टूबर को वायरल हुआ था। दस दिन बाद रविवार को दिन में दो बजे राजस्व टीम और पुलिस ने मौके पर जांच की। नेहा पांडे ने आरोप लगाया कि रास्ता बंद होने से उनकी 113 साल की दादी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। प्रशासन के मुताबिक, जांच में सकरापार, तप्पा गोबराई में डीह की भूमि पर रास्ते का विवाद मिला। कोतवाली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 152(1)(A) के तहत कार्रवाई की जानकारी दी है।नेहा पांडे का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके रास्ते पर कब्जा किया है। उन्हें तीन फुट ऊंची दीवार पार कर निकलना पड़ता है। उन्होंने लंबे समय से शिकायत की है, पर समाधान नहीं हुआ। मौके का निरीक्षण किया गया नेहा ने वीडियो में अपनी 113 साल की दादी की परेशानी बताई। रास्ता बंद होने से एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से मदद मांगी है। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User