अमेठी में ट्रेनी महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की:7 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी, मोहनगंज में थी पहली पोस्टिंग

Oct 02, 2026 - 14:44
0
अमेठी में ट्रेनी महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की:7 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी, मोहनगंज में थी पहली पोस्टिंग
अमेठी के मोहनगंज कोतवाली में तैनात 22 वर्षीय ट्रेनी महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा सिंह की कानपुर स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सात दिन की छुट्टी लेकर अपने घर रेउना आई थीं। घर की दूसरी मंजिल पर उनके कमरे में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मोहनगंज थाने में उनकी बेटी के साथ ऐसी कोई घटना हुई थी, जिसके बाद वह तनाव में रहने लगी थी। छोटी बहन से फोन पर कही थी तनाव की बात परिजनों के मुताबिक प्रतीक्षा छुट्टी लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपनी छोटी बहन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने तनाव में होने की बात कही थी। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं। बाद में परिजनों ने उन्हें कमरे में मृत पाया। पहली पोस्टिंग थी मोहनगंज थाने में प्रतीक्षा सिंह की पहली तैनाती अमेठी जिले की मोहनगंज कोतवाली में हुई थी। वह वहां महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी कर रही थीं। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी घटना के बाद से वह मानसिक दबाव में थीं। उनके पिता विजय सिंह वैस ने मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। मोबाइल रीसेट मिलने से बढ़े सवाल परिजनों के मुताबिक प्रतीक्षा का मोबाइल फोन भी रीसेट मिला है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि मौत से पहले प्रतीक्षा किन परिस्थितियों से गुजर रही थीं और उनके मोबाइल में मौजूद जानकारी किस तरह बदली गई। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User