जालौन में गांधीजी से जुड़ी दुर्लभ सामग्री की प्रदर्शनी:10 देशों के डाक टिकट और तंजानिया का तीन बंदरों वाला सिक्का बना आकर्षण
जालौन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दो अक्टूबर को इंटैक उरई अध्याय की ओर से इकलासपुरा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में ‘मिलिए महात्मा गांधी से’ प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में गांधीजी से जुड़े दुर्लभ डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण, मिनिएचर शीट्स, सिक्के, बैंक नोट, पोस्टकार्ड, चित्र और अन्य संग्रहणीय सामग्री प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में भारत के अलावा बांग्लादेश, कांगो, अमेरिका, मॉरीशस, एंटीगुआ-बारबुडा, भूटान, चिली, आयरलैंड सहित अन्य देशों के गांधीजी से संबंधित डाक टिकटों का संग्रह आकर्षण का केंद्र रहा। तंजानिया का तीन बंदरों वाला विशेष रंगीन सिक्का बच्चों को खासा पसंद आया। 400 विद्यार्थियों ने देखी प्रदर्शनी प्रदर्शनी में गांधीजी के जीवन के विभिन्न चरणों और निधन तक के चित्र, टोकन तथा लोककला से जुड़ी प्रतिमाएं भी प्रदर्शित की गईं। आर्यन पब्लिक स्कूल के करीब 400 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन और विचारों से जुड़ी दुर्लभ सामग्री देखने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)