अमरदीप लाटीयान बने जाट महासभा के युवा जिला प्रभारी:शामली में समाजसेवा के लिए मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय जाट महासभा ने शामली निवासी अमरदीप लाटीयान को युवा जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह मनोनयन समाजसेवा और संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह की सहमति से यह निर्णय लिया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी धर्मवीर खोखर ने 20 अगस्त 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया। मनोनयन पत्र में बताया गया कि अमरदीप लाटीयान पुत्र सुरेश पाल, निवासी जिले सिंह वाली गली, रेलपार, शामली को समाज के प्रति उनकी सेवा और उत्थान में योगदान के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा ने उम्मीद जताई है कि अमरदीप लाटीयान जाट समाज को एकजुट करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, समाज को जागरूक करने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अमरदीप लाटीयान के युवा जिला प्रभारी बनने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लाटीयान युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों को गति देंगे। मनोनयन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह और उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह चौधरी को भी भेजी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)