बाबा रघुवर दास आश्रम की दीवार पर दिखा तेंदुआ, VIDEO:संभल में चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने पिंजरे लगाए
संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ईसमपुर डांडा गांव स्थित बाबा रघुवर दास आश्रम में तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे सामने आए 9 सेकंड के वीडियो में तेंदुआ आश्रम की दीवार पर चहलकदमी करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि का है। आश्रम में मौजूद लोगों ने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए का वीडियो बनाया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा है। आश्रम के बाबा रघुवर दास ने सबसे पहले दीवार पर तेंदुए को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया। इसके बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने और खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी कर उसे पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने लगाया पिंजरा वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। हालांकि, अभी तक मौके पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करने वाले स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों से अकेले खेतों की ओर न जाने और समूह में ही जाने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)