अमरोहा कोर्ट में पुलिस ने की मॉक ड्रिल:आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा, कई टीमों ने किया अभ्यास

Oct 12, 2026 - 14:28
0
अमरोहा कोर्ट में पुलिस ने की मॉक ड्रिल:आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा, कई टीमों ने किया अभ्यास
अमरोहा कोर्ट परिसर की सुरक्षा मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 21 अक्टूबर 2026 को एक मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस और अलग-अलग सुरक्षा इकाइयों ने मिलकर आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में कोर्ट सुरक्षा प्रभारी, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम समेत कई पुलिस और सुरक्षा इकाइयों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, टीमों के बीच तालमेल और आपात स्थिति में तुरंत और असरदार कार्रवाई की तैयारियों को जांचा गया। इस अभ्यास का मकसद सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बनाए रखना, अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और आपातकालीन स्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया देना था। अमरोहा पुलिस कोर्ट परिसर की सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरी तरह लगी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User