प्रयागराज में ‘प्रयाग फिलेक्स-2026’ का समापन:क्विज में उर्वशी और विराज रहे अव्वल, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
प्रयागराज के प्रधान डाकघर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘प्रयाग फिलेक्स-2026’ का समापन हो गया। इस दौरान हुई फिलेटलिक क्विज के वरिष्ठ वर्ग में उर्वशी मिश्रा और कनिष्ठ वर्ग में विराज मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के निदेशक सुदेश शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि डाक टिकटों के जरिए इतिहास, संस्कृति और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें डाक विभाग के महत्व से परिचित कराना था। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी फिलेटलिक क्विज के वरिष्ठ वर्ग में उर्वशी मिश्रा प्रथम, दिव्यांशी सिंह द्वितीय और अदिति शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में विराज मिश्रा ने पहला, प्रियाशी मिश्रा ने दूसरा और आकृति मनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। डाक टिकट संग्रह के क्षेत्र में योगदान देने वाले संग्रहकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। ‘डाक टिकटों से इतिहास और संस्कृति को जान सकते हैं’ मुख्य अतिथि सुदेश शर्मा ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि डाक टिकट सिर्फ पत्र भेजने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए इतिहास, संस्कृति और महत्वपूर्ण घटनाओं को भी समझा जा सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों को ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें संग्रह करने की रुचि विकसित करते हैं। भविष्य में भी होंगी ऐसी प्रदर्शनियां कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पोस्टमास्टर अशोक कुमार त्रिपाठी ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और भविष्य में भी डाक टिकट प्रदर्शनियां आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डाक टिकट संग्रह को ज्ञान बढ़ाने वाली गतिविधि के रूप में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ये लोग रहे मौजूद समारोह में फिलेटलिक ब्यूरो के प्रभारी प्रदीप पाठक, डॉ. राजेश वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, मो. मतीन, राजेंद्र सिंह, केके उपाध्याय, राजेश मिश्रा, चंदन सिंह, मनीषी बंसल, राहुल गांगुली, डॉ. आदित्य सिंह, एम. गुलरेज, मो. शरीक, रिशादुल इस्लाम, अनिल रस्तोगी, अनिल गुप्त और अमरीश सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)