अमरोहा में प्रशांत फौंदापुरिया बने महासचिव:भीम आर्मी में मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प

Oct 01, 2026 - 17:09
0
अमरोहा में प्रशांत फौंदापुरिया बने महासचिव:भीम आर्मी में मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प
अमरोहा में भीम आर्मी में शुरुआती दौर से सक्रिय रहकर संगठन के लिए कार्य करने वाले अमरोहा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत फौंदापुरिया को मुरादाबाद मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और प्रदेश व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की संस्तुति पर की गई है। प्रशांत फौंदापुरिया विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी पर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। फौंदापुरिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए पद से अधिक जवाबदेही है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मुरादाबाद मंडल में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जिलों, तहसीलों, ब्लॉकों और गांवों तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने तथा संगठन के विचारों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। संघर्षशील कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User