पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त,CDPO पर कार्रवाई:रामपुर कारखाना के सुपरवाइजरों का वेतन रोकने के निर्देश
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को दिन में दो बजे जिला पोषण समिति की बैठक में बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। काम में ढिलाई मिलने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की। डीएम ने भाटपाररानी के सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। वहीं, रामपुर कारखाना के सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोकने को कहा गया। रामपुर कारखाना और रुद्रपुर के सुपरवाइजरों का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को चेतावनी दी कि वे अपनी कार्यप्रणाली सुधारें। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सबसे कम प्रगति वाले पांच सुपरवाइजरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुलें और सभी गतिविधियां नियमित हों। सैम-मैम बच्चों की पहचान, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और जांच प्रभावी तरीके से की जाए। ई-कवच और पोषण ट्रैकर के आंकड़ों में समानता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु रोकने के लिए पूरी सावधानी से काम करने और योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)