अंबेडकरनगर में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज:छात्रा से छेड़खानी पर दर्ज हुआ मुकदमा, बीएसए ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई

Oct 15, 2026 - 19:27
0
अंबेडकरनगर में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज:छात्रा से छेड़खानी पर दर्ज हुआ मुकदमा, बीएसए ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई
अम्बेडकरनगर में जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दूबे के खिलाफ मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्तूबर की है। आरोप है कि विद्यालय में छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। उधर, शिक्षा विभाग ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर, कटेहरी और टांडा की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User