संभल में मां भगवती की शोभायात्रा की तैयारियां:18 अक्टूबर को होगा आयोजन, झांकियां अखाड़े बनेंगे मुख्य आकर्षण
संभल में मां भगवती की 51वीं विशाल शोभायात्रा 18 अक्टूबर को निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्रीनवदुर्गा महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम पांच बजे भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। आयोजकों के अनुसार, दुर्गा अष्टमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मां भगवती का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहेगा। शोभायात्रा में एटा की स्वचालित झांकियों के साथ छह अखाड़े भी शामिल होंगे। इस दौरान अतुल अग्रवाल भगतजी, नवनीत कुमार, आलेश गुप्ता, अभिनीत माथुर और अक्षत अग्रवाल सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)