अनंतनगर में बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट, 2 अक्टूबर से पंजीकरण:अदिति अपार्टमेंट में 980 टू-बीएचके और 412 वन-बीएचके फ्लैट होंगे, कीमत 9 से 35 लाख रुपये तक
एलडीए मोहान रोड स्थित अनंतनगर योजना में आम लोगों के लिए 1392 किफायती फ्लैट बनाने जा रहा है। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर से इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। फ्लैटों की कीमत करीब 9 लाख से 35 लाख रुपये तक रखी गई है। सभी फ्लैटों का निर्माण अदिति अपार्टमेंट नाम से किया जाएगा। अफोर्डेबल योजना में 980 टू-बीएचके फ्लैट एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, अनंतनगर योजना में अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत 980 टू-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये होगी। इन फ्लैटों को मध्यम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। पीएम आवास योजना में 412 वन-बीएचके इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 412 वन-बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। इनकी कीमत करीब 9 लाख रुपये होगी। इस श्रेणी के फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वर्ग के लोगों के लिए होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण, लॉटरी से आवंटन दोनों श्रेणियों के फ्लैटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पंजीकरण के बाद पात्र आवेदकों में से फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। एलडीए का लक्ष्य अनंतनगर योजना में अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)